Devotional
Ajab Tori Duniya (Do Bigha Zameen)
Song Info
Movie/Album: Do Bigha Zameen
Release: 1953
Music Director: Salil Chowdhury
Lyrics Shailendra
Singers: Mohammed Rafi and Chorus
Lyrics in Hindi
अजब तोरी दुनिया, हो मोरे रामा, अजब तोरी दुनिया
क़दम-क़दम देखी भूलभुलैय्या,
क़दम-क़दम देखी भूलभुलैय्या, गजब तोरी दुनिया
हो मोरे रामा, गजब तोरी दुनिया, हो मोरे रामा
कोई कहे जग झूठा सपना, पानी की बुलबुलिया
हर किताब में अलग-अलग है इस दुनिया की हुलिया
सच मानो या इसको झूठी मानो
सच मानो या इसको झूठी मानो, बेढब तोरी दुनिया
हो मोरे रामा, अजब तोरी दुनिया, हो मोरे रामा
पर्बत काटे, सागर पाटे, महल बनाए हमने
पत्थर पे बगिया लहराई, फूल खिलाए हमने
होके हमारी हुई ना हमारी
होके हमारी हुई ना हमारी, अलग तोरी दुनिया
हो मोरे रामा, अजब तोरी दुनिया, हो मोरे रामा
दया-धरम सबकुछ बिकता है, लोग लगावें बोली
मुश्किल है हम जैसों की ख़ाली है जिनकी झोली
जब तेरे बंदों की जान बिके ना
जब तेरे बंदों की जान बिके ना, है तब तोरी दुनिया
हो मोरे रामा, अजब तोरी दुनिया, हो मोरे रामा
Song Trivia
Official Video
Other Renditions
No video file selected
