Folk
Hum Bhi Hain, Tum Bhi Ho (Jis Desh Mein Ganga Bahti Hai)
Song Info
Movie/Album: Jis Desh mein Ganga Bahti Hai
Release:1960
Music Director: Shankar Jaikishan
Lyrics Shailendra
Singers:Lata Mangeshkar Geeta dutt, Mukesh, Mahendra Kapoor, Manna Dey
Lyrics in Hindi
है आग हमारे सीने में हम आग से खेलते आते हैं
होय-होय
टकराते हैं जो इस ताक़त से वो मिट्टी में मिल जाते हैं
होय-होय
तुमसे तो पतंगा अच्छा है जो हँसते हुए जल जाता है
ओय होय होय होय
वो प्यार में मिट तो जाता है पर नाम अमर कर जाता है -२
हम भी हैं तुम भी हो दोनो हैं आमने-सामने
देख लो क्या असर कर दिया प्यार के नाम ने
हम गाते-गरजते सागर हैं कोई हमको बाँध नहीं पाया
होय-होय
होय हम मौज में जब भी लहराएँ सारा जग डर से थर्राया
होय-होय
हम छोटी सी वो बूँद सही है सीप ने जिसको अपनाया
ओय होय होय होय
खारा पानी कोई पी न सका इक प्यार का मोती काम आया -२
हम भी हैं …
किस फूल पे मरती है दुनिया है कौन सा फल सबसे मीठा
ओय होय-होय
नैना से नैना जो टकराए तो कौन हारा और कौन जीता
ये दिल का कमल सबसे सुन्दर मेहनत का फल सबसे मीठा
ओय होय-होय
इस प्यार की बाज़ी में हँस कर जो दिल हारा वो सब जीता -२
ओय होय\-होय
हम भी हैं …
इतना सा है दिल इतना सा जिगर क्या बात बड़ी करने आए
होय-होय
क्या पैदा होगी आग अगर पत्थर से न पत्थर टकराए
होय-होय
नन्हा सा ये दिल आँखों में न हो तो पल में अँधेरा हो जाए
होय-होय
इतना सा ये दिल तू दे-दे अगर सारा जग तेरा हो जाए-२
हम भी हैं …
देख लो क्या असर …
हम भी हैं …
जाने कैसी ये मौजें अन्जानीं
दिल में आई जैसे याद पुरानी
हो याद पुरानी
ले लिया दिल मेरा आज की रंग भरी शाम ने
हम भी हैं …
तूने मुझको समझा था बेगाना
लेकिन तुझको मैने ही पहचाना
हाय पहचाना
मिल गईं मंज़िलें राह सी खुल गई सामने
हम भी हैं …
तू जो कह दे मैं तेरी हो जाऊँ
खोई\-खोई आँखों में खो जाऊँ
तुमने ये क्या किया लोग दिल को लगे थामने
देख लो क्या असर …
हम भी हैं …
Song Trivia
Official Video
Other Renditions
No video file selected
