Happy
Juhi Ki Kali Meri Laadli (Dil Ek Mandir)
Song Info
Movie/Album: Dil Ek Mandir
Release: 1963
Music Director: Shankar Jaikishan
Lyrics Shailendra
Singers: Suman Kalyanpur
Lyrics in Hindi
जूही की कली मेरी लाडली
नाज़ों की पली मेरी लाडली
ओ आस-किरन जुग-जुग तू जिये, नन्ही-सी परी मेरी लाडली
ओ मेरी लाडली
धरती पे उतर आया चँदा, तेरा चेहरा बना
चंपे का सलोना गुलदस्ता तन तेरा बना
कोमल तितली मेरी लाडली, हीरे की कनी मेरी लाडली
ओ आस-किरन जुग-जुग तू जिये, नन्ही-सी परी मेरी लाडली
ओ मेरी लाडली
शर्माए दीवाली तारों की तेरे नैनों से
कोयल ने चुराई है पंचम तेरे बैनों से
गुड़िया-सी ढली मेरी लाड़ली, मोहे लागे भली मेरी लाडली
ओ आस-किरन जुग-जुग तू जिये, नन्ही-सी परी मेरी लाडली
ओ मेरी लाडली
हर बोल तेरा सिखलाए हमें दुख से लड़ना
मुस्कान तेरी कहती है सदा धीरज धरना
गंगा की लहर मेरी लाड़ली, चंचल सागर मेरी लाडली
ओ आस-किरन जुग-जुग तू जिये, नन्ही-सी परी मेरी लाडली
ओ मेरी लाडली
जुही की कली …
Song Trivia
Official Video
Other Renditions
No video file selected
