Happy
Mera Dil Ab Tera O Saajna (Dil Apna Aur Preet Parai)
Song Info
Movie/Album: Dil Apna Aur Preet Parai
Release: 1960
Music Director: Shankar Jaikishan
Lyrics Shailendra
Singers: Lata Mangeshkar
Lyrics in Hindi
मेरा दिल अब तेरा, ओ साजना
कैसा जादू फेरा, ओ साजना
मेरा दिल अब तेरा, ओ साजना
नैन हमारे तुम संग लागे, तुम संग प्रीत हमारी
मन भाए तुम जानो न जानो, जाने है दुनिया सारी
कोई और न मेरा, ओ साजना
मेरा दिल अब तेरा …
मोरनी बनके राह तकूँ मैं, तुम बादल बन छाओ
मेरे प्यासे रोम-रोम पे रस बरसाते जाओ
तेरा दिल में बसेरा, ओ साजना
मेरा दिल अब तेरा …
प्यार का बँधन जनम-जनम का, साँस के संग ही टूटे
सारे-ही रंग फीके पड़ जाएँ, प्यार का रंग न छूटे
तूने तन-मन घेरा, ओ साजना
मेरा दिल अब तेरा …
Song Trivia
Official Video
Other Renditions
No video file selected
